https://amarbhoomibreakingnews.live/wp-content/uploads/2024/01/jjujuu.gifक्राइमराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

612 ग्राम अवैध अफीम व 23 किलो 750 ग्राम डोडाचुरा के साथ दो गिरफ्तार

612 ग्राम अवैध अफीम व 23 किलो 750 ग्राम डोडाचुरा के साथ दो गिरफ्तार

अमरभूमि न्यूज ✍️ मोहन लाल 

चित्तौड़गढ़। जिले की कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने जलिया बाई पास पर नाकाबंदी के दौरान पैदल चलते दो व्यक्तियों के कब्जे से 612 ग्राम अवैध अफीम व 23 किलो 750 ग्राम डोडाचुरा जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड़ कार्यवाही हेतू अधिकाधिक कार्यवाही करने के दिये गए निर्देश के क्रम में एएसपी सरिता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के मार्गदर्शन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहैडा रामसुमेर पु.नि. के निर्देश पर थाने के उप निरीक्षक कन्हैया लाल, हैड कानि. हरविन्दर सिह , कानि. रणजीत, राकेश, विजय सिंह, हेमन्त व बहादुर सिंह थाना क्षेत्र में गश्त करता हुआ जलिया बाईपास तिराया पर पहुॅच नाकाबंदी शुरू की। नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से दो व्यक्ति पैदल आये जिनमे से एक के हाथ मे प्लास्टिक की थैली एवं एक व्यक्ति के सिर पर सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा लिये हुए नजर आये, जिन्होंने पुलिस वाहन व पुलिस जाप्ता को नाकाबन्दी करते देख कर वापस नीमच की तरफ भागने का प्रयास किया, जिनको पुलिस ने बडी मुश्किल से घेरा देकर रोक कर यथास्थिति में रहने की हिदायत दी गई। पुलिस को देखकर भागना संदिग्ध होने से उनके पास सामान की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 612 ग्राम अवैध अफीम एंव 23 किलो 750 ग्राम अवैध अफीम डोडा चुरा मिला। उक्त अवैध अफीम व डोडाचूरा को जब्त कर आरोपी फलौदी जिले के कृष्ण नगर चाडी पुलिस थाना भोजासर निवासी 29 वर्षीय भजनाराम पुत्र फगलुराम सिहाग विश्नोई व फलौदी जिले के ही नया बेरा मुजासर थाना लौहावट निवासी 35 वर्षीय सुनिल पुत्र बगताराम विश्नोई को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से उक्त अफीम व डोडाचूरा की खरीद फरोख्त के बारे में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!